फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: घरेलू सिलिंडर महंगा होने से बिगड़ा रसोई का बजट

Sat, 07 Mar 2026 09:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। घरेलू एलपीजी सिलिंडर की रिफिलिंग कराने में अब उपभोक्ताओं की जेब ज्यादा ढीली होगी। इसका सीधा असर जिले के करीब 9.53 लाख गैस उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। आपूर्ति से जुड़ी तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की रिफिलिंग कीमत में प्रति सिलिंडर 60 जबकि व्यावसायिक में 115 रुपये का इजाफा किया है।
विज्ञापन

अब घरेलू गैस सिलिंडर उपभोक्ता को 947.50 रुपये और व्यावसायिक सिलिंडर दो हजार रुपये में मिलेगा। नई दरें शनिवार से लागू कर दी गई हैं। घरेलू गैस सिलिंडर का रिफिलिंग खर्च बढ़ने से महिलाओं को रसोई का बजट बिगड़ने की चिंता सताने लगी है।


खाड़ी में छिड़े युद्ध के कारण एक साल बाद घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में इजाफा किए जाने की बात कही जा रही है। बढ़ी कीमत के बाद अब घरेलू एलपीजी सिलिंडर के लिए 887.50 की जगह 947.50 रुपये चुकाने पड़ेंगे।
विज्ञापन




महंगाई रोकने के लिए करें उपाय

महंगाई में पहले ही घर चलाना मुश्किल हो रहा है। अब गैस सिलिंडर 60 रुपये महंगा होने से घर का बजट ही बिगड़ जाएगा। सरकार को बढ़ती महंगाई की रोकथाम के लिए विशेष ध्यान देते हुए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
हसीना खातून, गृहिणी
घर के बजट पर पड़ेगा असर

केंद्र सरकार को चाहिए कि आम वर्ग की समस्या समझे। रसोई गैस गांव से लेकर शहर तक के लोग उपयोग करते हैं। ऐसे में दाम बढ़ने से छोटे से लेकर बड़े हर परिवार पर असर पड़ेगा। घर का बजट बिगड़ेगा और खर्च चलाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन

रश्मि, गृहिणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें