फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खेत में नांद रखने के विवाद में दो पक्षों में चली लाठियां, चार घायल

Sat, 07 Mar 2026 09:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवां। खेत में नांद रखने को लेकर न्योराजपुर गांव में विवाद हो गया। इसमें चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


न्योराजपुर निवासी कमलेश के अनुसार उन्होंने अपने मकान के पश्चिम आबादी में गोवंशों के लिए नांद रखी थी। चार मार्च को गांव के सूरज सिंह, रंजीत सिंह, शुभम सिंह और अंकित सिंह ने नांदों को हटाने के लिए कहा। विरोध पर अपशब्द कहे और लाठी-डंडों से पीटा। आरोप है कि आरोपियों ने उनके भाई राजेश के सिर पर लाठी से वार कर दिया।
उसे गंभीर हालत में बिसवां सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया कि राजेश के साथ उनके पक्ष के प्रेम व अमरेश को भी गंभीर चोटें लगी हैं। आरोपियों ने सभी को जान से मारने की धमकी भी दी है। कमलेश की तहरीर पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष के अंकित सिंह के अनुसार 4 मार्च को कमलेश की बकरी खेत में गेहूं की फसल खा रही थी। विरोध पर कमलेश ने अपने भाई राजेश, प्रेम व अन्य के साथ मिलकर पीटा। उन्हें गांव के ही सूरज सिंह, रंजीत सिंह व शुभम सिंह ने बचाया। अंकित सिंह की तहरीर पर भी पुलिस ने क्राॅस एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें