लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कमलापार निवासी सुधीर (28) एक ट्रक पर खलासी है। वह ट्रक से सीमेंट लेकर लखनऊ से रेउसा थाना क्षेत्र के ग्राम मूरतपुर गांव आया था। यहां पर ट्रक को सड़क के किनारे लगाया जा रहा था। उसी दौरान ऊपर से गुजरी हाई टेंशन लाइन का तार ट्रक से टच हो गया।
तार छूते ही पूरे ट्रक में करंट दौड़ गया और सुधीर करंट की चपेट में आ गया। ट्रक चल रहा था, इस वजह से वह जल्द ही तार से अलग हो गया। लेकिन तब तक सुधीर बुरी तरह से झुलस चुका था। ग्रामीणों ने आननफानन उसे रेउसा कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।