फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश तिवारी हत्याकांड : मां बोली - भाजपा सरकार में कम कर दी गई थी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद। बेटे को खो देने वाली मां कुसुमा देवी ने एक स्थानीय नेता सहित प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सपा सरकार में कमलेश तिवारी की सुरक्षा अधिक थी।
विज्ञापन

तब डेढ़ दर्जन सुरक्षाकर्मी लगे थे, लेकिन भाजपा सरकार ने सुरक्षा कम कर दी थी। कुसुमा देवी ने भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नेता पर भी आरोप लगाए। कहा कि रामजानकी मंदिर ट्रस्ट को लेकर कमलेश का उनसे विवाद चल रहा था। घटना के पीछे उनका भी हाथ हो सकता है।
बेटे ने कहा, सरकार व पुलिस पर नहीं भरोसा
कमलेश के बेटे सत्यम ने पिता की हत्या के प्रकरण की एनआईए से जांच कराने की मांग की। उसने कहा कि प्रदेश सरकार व पुलिस पर भरोसा नहीं है।
हिन्दूवादी सरकार में प्रखर हिंदूवादी नेता व उसके पिता की हत्या कर दी गई। ऐसे में पुलिस व सरकार पर निष्पक्ष जांच व कार्रवाई का भरोसा नहीं है। इसलिए एनआईए से जांच कराई जाए। सत्यम की एनआईए से जांच की मांग मान ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें