फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खेल महोत्सव में ज्वार, अशीष, प्रियांशी व शिवानी अव्वल

विज्ञापन
विजेता बालिका ​खिलाड़ी हुई पुरुस्कृत। - फोटो : विजेता बालिका ​खिलाड़ी हुई पुरुस्कृत।
विज्ञापन
सीतापुर। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम चल रही सांसद खेल महोत्सव प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। आखिरी दिन बैडमिंटन व भारोत्तोलन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इसके बाद विजयी खिलाड़ियों को जिला क्रीड़ा प्रभारी संजीव सिंह ने मेडल पहनाकर पुरुस्कृत किया।
विज्ञापन

अंडर 50 किलो बालक भार वर्ग में जवाहर लाल प्रथम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर सूरजीत व तृतीय पर अनुराग यादव रहे। 50 किलो भार वर्ग से ऊपर में आशीष विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान पाया। शशांक भार्गव द्वितीय व रामजी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 50 किलो भारोत्तोलन बालिका में प्रियांशी शर्मा ने प्रथम, वंशिका पाल द्वितीय व वीणा तृतीय स्थान पर रही। 50 किलो भार वर्ग से ऊपर में शिवानी राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आरूषी राज द्वितीय व प्रिया मिश्रा तृतीय स्थान पर रही। बैडमिंटन बालक वर्ग में अभिनव भास्कर विजेता और उपविजेता अमन रहे। सीनियर बालक सिंगल में मिलन विजेता और उपविजेता आरव रहे। बालिका वर्ग में सुगंधी विजेता रही। उपविजेता सगुन रही। सीनियर बालिका सिंगल में छावनी विजेता और विना उपविजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें