फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: घर से 10 लाख के जेवरात पार

Fri, 28 Aug 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
 कमलापुर में शिक्षा विभाग के कर्मचारी के घर हुई चोरी।- संवाद
विज्ञापन
कमलापुर। हरिहरपुर गांव निवासी शिक्षा विभाग में तैनात मनोज सिंह के घर बुधवार देर रात चोरों ने धावा बोलकर अलमारी में रखे करीब 10 लाख के जेवरात पार कर दिए। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित मनोज सिंह की पत्नी ममता सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही तीन लोगों पर चोरी करने का आरोप लगाया है। बताया कि चोर बुधवार देर रात करीब 12 बजे घर में घुसे। अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवरात चोरी कर ले गए।

बृहस्पतिवार सुबह वारदात की जानकारी तो पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी इतुल चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


-

वर्ष 2023 में किया था चोरी का प्रयास
पीड़ित मनोज सिंह ने बताया कि गांव के इन्हीं लोगों ने वर्ष 2023 में उनके घर में चोरी का प्रयास किया था। इस पर उन्होंने पुलिस को तहरीर दी गई थी। बताया कि 4 नवंबर 2023 को गांव के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में आरोपियों से सुलह हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें