फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अलीगंज अग्निकांड वाले भवन के स्वामी की 100 करोड़ की संपत्ति चिह्नित

विज्ञापन
अलीगंज अग्निकांड। - फोटो : file photo
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज अग्निकांड के बाद से भूमिगत चल रहे एक लाख के इनामी भवन स्वामी सुरेंद्र शुक्ला की 100 करोड़ की संपत्ति पुलिस ने चिह्नित की है। आरोपी की लखनऊ के अलावा सीतापुर और प्रयागराज में भी करोड़ों की संपत्तियां हैं। सीतापुर में 20 करोड़ की प्राॅपर्टी मिली है। पुलिस ने सभी की सूची तैयार कर ली है। आरोपी के अलीगंज और मदेयगंज में भी मकान हैं।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार का कहना है कि आरोपी की तलाश में तीन टीमें दबिश दे रही हैं। उसके संभावित ठिकानों पर छापा मारा गया है। अगर आरोपी कोर्ट में हाजिर या गिरफ्तार नहीं होता तो उसकी संपत्ति की कुर्क की जाएगी। पुलिस आरोपी को भगोड़ा घोषित करने की तैयारी में है। वहीं, जांच में सामने आया है कि आरोपी ने हाईकोर्ट में अंतरिम बेल के लिए अर्जी दी है। सात सितंबर को मामले की सुनवाई है। मामले में पुलिस चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें