फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बिना सूचना चलवाई जेसीबी, तार कटने से बिजली गुल

Wed, 23 Oct 2024 09:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवां (सीतापुर)। भूमिगत विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से बुधवार को अवर अभियंता ने ठेकेदार पर केस दर्ज कराया है। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अंबरीश कुमार के मुताबिक सीएचसी बिसवां के पास नाले का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

भिनौनी निवासी ठेकेदार कौशल वर्मा ने बिना सूचना दिए जेसीबी से खोदाई शुरू कर दी। खोदाई में भूमिगत केबल कट गया। इससे करीब छह लाख रुपये का नुकसान हो गया। इस कारण मंगलवार रात 8:40 मिनट पर पूरे नगर की विद्युत सप्लाई बाधित हो गई।
अवर अभियंता ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। पता चला कि इन तारों को ठीक कर पाना इतना आसान नहीं है। सावधानी से इन तारों को बिछाने का काम किया गया था। ऐसे में स्थानीय लोगों को भी काफी समस्या उठानी पड़ी है। सीओ बिसवां सतीश शुक्ल ने बताया कि अवर अभियंता ने ठेकेदार कौशल वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें