फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: किसान दिवस में गूंजा खाद किल्लत का मुद्दा

Thu, 19 Nov 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम प्रथमेश कुमार की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद किसानों ने खाद की किल्लत, गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली, धान खरीद, बिजली और जमीन संबंधी समस्याएं उठाईं। डीएम ने सभी की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को इन्हें समयबद्ध स्तर पर निस्तारित कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद महमूदाबाद के किसान अमरीश गुप्ता ने दुधारा गांव में अंश निर्धारण की गड़बड़ी से खाद मिलने में आ रही दिक्कत बताई। उन्होंने मंडी में पशुओं के जमावड़े से जाम लगने की समस्या भी उठाई।
किसान नेता संदीप सिंह ने धरैंचा के दो गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली और डीएपी की कमी का मुद्दा उठाया। उमेश पांडेय ने जमीन सत्यापन, ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर लाइनमैन द्वारा रुपये मांगने और बंदरों से फसलों को नुकसान पहुंचने की शिकायत की। रामपुर मथुरा के किसान रामनरायन ने जमीन पर कब्जे की समस्या बताई, जबकि संतसरन भार्गव ने अन्नपूर्णा भवन से राशन वितरण कराने की मांग की। कसमंडा के ज्योतिशाहआलमपुर में पानी की टंकी के निर्माण से जुड़ी समस्या भी उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने पिछले किसान दिवस में मिली शिकायतों के निस्तारण की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें