फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: क्रॉसिंग बंद होने से लगाना पड़ रहा साढ़े तीन किमी. का चक्कर

Thu, 19 Nov 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद। रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए महमूदाबाद-सिधौली रेलवे क्रॉसिंग तीन सप्ताह के लिए बंद होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पिलर लोड टेस्ट के चलते क्रॉसिंग पर बैरिकेडिंग कर यातायात डायवर्ट कर दिया गया है। दुपहिया वाहनों को फिलहाल राहत है, लेकिन बड़े वाहनों और ई रिक्शा के आवागमन पर रोक से स्थानीय लोगों को 300 मीटर की दूरी तय करने में साढ़े तीन किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को दिनभर वाहन नए रास्ते से गुजरे। चीनी मिल मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। सबसे अधिक परेशानी ट्रक और डंपर चालकों को हो रही है। वैकल्पिक मार्ग पर संकरा मोड़ होने के कारण बड़े वाहनों को मुड़ने में दिक्कत आती है। इससे कई बार जाम की स्थिति बन रही है। वहीं ई रिक्शा चालकों और यात्रियों की परेशानी भी बढ़ गई है। ई रिक्शा प्रतिबंधित होने के कारण यात्रियों को पैदल क्रॉसिंग पार कर दूसरी ओर जा कर दूसरा रिक्शा पकड़ना पड़ रहा है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। क्षेत्रीय निवासी करम सिंह ने बताया कि तीन सप्ताह तक वाहनों का आवागमन न होने से समस्या काफी विकट हो जाएगी। अनिल राठौर ने बताया कि जहां पर पिलर लोड टेस्ट चल रहा है वहां पर ट्रैफिक बंद किया जाना बेहतर विकल्प हो सकता है। सीओ कपूर कुमार ने बताया कि आम लोगों को परेशानी से बचाने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें