फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों की खराब प्रगति सुधारें अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने शुक्रवार को विकास कार्यों की बैठक में बिंदुवचार समीक्षा कर प्रगति ली। बाद में उन्होंने खराब प्रगति वाले विभागों के अधिकारियों को सुधारने के निर्देश दिए। कहा कि निर्माण कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्ष नियमित रूप से निगरानी करें एवं कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराएं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त कर निर्माणाधीन पीएचसी के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने और उन्हें हैंडओवर करने के निर्देश दिये। कहा कि 84 कोसीय परिक्रमा मार्ग से संबंधित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराएं। जलनिगम द्वारा कार्यों की धीमी प्रगति पर प्रमुख सचिव नगर विकास को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। उप निदेशक कृषि को डीबीटी में सुधार करने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने समग्र गांव में लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिये। 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को ग्रेडिंग में सुधार के लिए कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि दिसंबर की ग्रेडिंग में 84 योजनाओं में ए ग्रेड, 11 योजनाओं में बी ग्रेड, 4 योजनाओं में सी ग्रेड तथा 23 योजनाओं में डी ग्रेड मिला। डी ग्रेड मिलने वाली 23 योजनाओं में से 15 पुलिस विभाग से संबंधित हैं। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी संदीप कुमार, जिला विकास अधिकारी राकेश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि दिए गए लक्ष्यों के अनुसार सभी विभाग अपनी कार्यवाही पूर्ण कर लें तथा आवश्यक तैयारियां भी कर लें। जिससे लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण समय से हो सके।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभागों की गत तीन वर्ष की विधानसभा क्षेत्रवार उपलब्धियां कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन फीड कराते हुए फोटोग्राफ सहित उसकी प्रति जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एवं जिला सूचना अधिकारी को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें