सीतापुर। बट्सगंज स्थित कान्हा गोशाला का मंगलवार को जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शीतलहर व ठंड को देखते हुए गोशाला में बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चारा व भूसा की पर्याप्त उपलब्धता बनाने के निर्देश दिए।
कहा कि गोशाला की प्रतिदिन साफ-सफाई हो व गोबर का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गोशाला रजिस्टर भी चेक किया। सभी पशुओं की ईयर टैगिंग करने को कहा। सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंशों को संरक्षित करने को कहा।
उन्होंने पकड़े गए निजी पशुओं व गोवंश स्वामी द्वारा छुड़वाए गए पशुओं का रजिस्टर उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने गोवंश के चारे की गुणवत्ता परखी। पोषक चारे को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। गोवंश के लिए अंत्येष्टि स्थल को व्यवस्थित करने को भी कहा। भूसा भंडारण कक्ष का निरीक्षण कर सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने भूसा स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन कर पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान दवाइयों, सप्लीमेंट व पोषाहार स्टॉक का निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला में तैनात कर्मचारियों की भी जानकारी ली।
उन्होंने नवजात व छोटे गोवंशों को ठंड से बचाव के लिए बोरों की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने को कहा। इस दौरान जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने गोवंश को गुड़ खिलाया। उन्होंने कहा कि जिले की सभी गोशालाओं का संबंधित अधिकारी नियमित निरीक्षण करें।