फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: भतीजे को बताकर युवक ने लगा ली फांसी, परिजन समझते रहे मजाक

Wed, 04 Dec 2024 12:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। एक युवक ने भतीजे को बताकर फांसी लगा ली। भतीजा चाचा की बात को मजाक समझता रहा। कुछ देर बाद खाली प्लाट में युवक का शव लटके देख हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

देवीपुर गांव निवासी आशीष कुमार (21) का शव मंगलवार को एक खाली प्लाट की बाउंड्री में लगे गेट से रस्सी के फंदे के सहारे लटका मिला। परिजनों के मुताबिक आशीष का चार माह पूर्व तालगांव थाना क्षेत्र के सिंहनिया गांव निवासी युवती से विवाह हुआ था। विवाह के बाद से वह ससुराल में रहते थे। वह शराब अधिक पीते थे।
मंगलवार को वह घर आए और अपने भतीजे अनिल से कहा कि वह फांसी लगाने जा रहे हैं। अनिल को लगा कि चाचा आशीष मजाक कर रहे हैं। कुछ देर बाद शव के फंदे पर लटके होने की सूचना मिली। आशीष के पिता हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करते हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें