फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा ने व्यापारी काे थप्पड़ मारा, जाम

Sat, 01 Aug 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद कस्बे में शनिवार दोपहर एक दरोगा ने बाइक सवार दुकानदार को थप्पड़ मार दिया। इससे व्यापारी भड़क गए। व्यापारियों ने सीतापुर-बिसवां मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

करीब एक घंटे बाद आरोपी दरोगा द्वारा माफी मांगने पर बात बनी और प्रदर्शनकारी शांत हुए। प्रदर्शन के चलते सीतापुर-बिसवां मार्ग पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
मोहल्ला माखूपुर निवासी रवि की पुरानी बाजार में पान की दुकान है। शनिवार दोपहर इसी दुकान पर भवाना निवासी राम नरेश बाइक खड़ी कर पान लगवा रहा था।
इसी बीच उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह पहुंच गए और बाइक सड़क पर न खड़ी करने को लेकर हिदायत दी। दुकान स्वामी ने ऐतराज किया तो उसने बाइक का चालान काट दिया। इस पर दोनों दरोगा से उलझ गए।
विज्ञापन

आरोप है कि दरोगा ने दुकानदार को थप्पड़ जड़ दिया। जानकारी पाकर आसपास के व्यापारी पहुंच गए और सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे। इसी बीच भाजपा नेता साकेत मिश्रा भी आ गए।
हंगामा बढ़ते देख थानाध्यक्ष केके मिश्रा पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बात की। दरोगा के माफी मांगने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। हालांकि इस प्रदर्शन से सीतापुर-बिसवां मार्ग पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। करीब एक घंटे तक लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

उधर, उपनिरीक्षक का कहना है कि बाइक का चालान काटने के कारण ये लोग झूठा आरोप लगा रहे थे। मारपीट की बात गलत है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें