फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में नदारद मिले डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी, रोका वेतन

Fri, 21 Apr 2017 11:21 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
बर्न वार्ड में मरीज परेशान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह ने शुक्रवार को स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं बिजली गुल मिली, तो कहीं डॉक्टर नदारद मिले। सीएमओ ने अनुपस्थित चिकित्सक व एक स्वास्थ्य कर्मी का वेतन रोकने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


वहीं बिजली व्यवस्था दुरुस्त करवाने के लिए रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी है। इसके अलावा लहरपुर में नियम के विरुद्ध चल रहे दो मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश की है।

दोपहर को सीएमओ लहरपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां उन्हें अस्पताल की दीवार से सटे दो मेडिकल स्टोर चलते मिले। इसको लेकर नाराजगी जताई और उनके लाइसेंस निरस्त किए जाने की संस्तुति प्रशासन से की।
विज्ञापन


सीएमओ ने पेयजल व्यवस्था बदहाल देखकर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को नगर पालिका को पत्र लिखने को कहा। यहां पर निरीक्षण करने के बाद सवा दो बजे सीएमओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खैरुल्लापुर पहुंचे। यहां पर हर तरफ बदहाली ही नजर आई।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे ट्रांसफार्मर से चोर तेल चोरी कर ले गए थे। बिजली का तार भी चोरी हो चुका था। परिसर में लगे एक हैंडपंप को भी चोर उखाड़ ले गए थे। स्वास्थ्य केंद्र में बिछी पाइप लाइन भी चोरी हो चुकी थी। सफाई व्यवस्था भी खराब थी।

वहां मौजूद चिकित्सकों ने बताया कि एक किलोमीटर की दूरी तक कोई आबादी नहीं है, इस वजह से यहां अक्सर चोरी हो जाती है। यहां से सीएमओ सीएचसी बिसवां पहुंचे। यहां निरीक्षण में केंद्र अधीक्षक डॉ. आशीष शुक्ला व स्वास्थ्य कर्मी राम प्रकाश अनुपस्थित मिले।

इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताई और दोनों के वेतन रोकने के आदेश दिए। स्वास्थ्य केंद्र की बाउंड्रीवाल गिरी मिली, जिसको दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। साढ़े पांच बजे सीएमओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवकलिया पहुंचे। यहां पर उन्हें साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं मिली। जिसको लेकर जिम्मेदारों को चेतावनी दी और स्वच्छता बनाए रखने को कहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें