थानगांव के ग्राम खैरी निवासी सुरेश गोड़िया का चार वर्षीय पुत्र विपिन गांव के ही अन्य बच्चों के साथ शनिवार शाम गर्मी से निजात पाने के लिए गांव के बगल से गुजरी गोबरहिया नदी में नहाने गया था।
नहाते समय अचानक विपिन गहरे पानी में चला गया, जिसके बाद वह डूबने लगा। साथ में नहा रहे अमन, संदीप, राजेश आदि ने विपिन को डूबते देख शोर मचाया लेकिन आसपास कोई नहीं था।
सभी बच्चे भागकर घर पहुंचे और परिवारीजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में नदी के किनारे मजमा लग गया। ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से नदी को खंगाला लेकिन उसका पता नहीं चला। काफ मशक्कत के बाद देर रात उसका शव बरामद हो गया। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को दफ ना दिया।