फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: भगदड़ में लगी थीं चोट, पांचों आरोपी दोषमुक्त

Sat, 14 Nov 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट-द्वितीय स्वाती आनंद ने मारपीट, बलवा और जान से मारने की धमकी के करीब दस साल पुराने मामले में पांच आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है। न्यायालय ने अभियोजन साक्ष्यों में विरोधाभास और आरोप साबित न होने पर आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए फैसला सुनाया।
विज्ञापन


मामला 20 जून 2016 की शाम महमूदाबाद थाना क्षेत्र के घुरेहटा गांव का है। आरोप था कि राम सिंह, राजेश, राहुल, दिलीप और राजेंद्र ने श्रीकांत, नेकराम, सरदार और राजरानी के साथ लाठी-डंडों से पिटाई कर उन्हें चोटें पहुंचाईं और जान से मारने की धमकी दी। वादी श्रीकांत यादव की तहरीर पर महमूदाबाद में इस मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष के गवाह अपने पूर्व बयानों से मुकर गए। श्रीकांत ने प्रति-परीक्षा में मारपीट और गाली-गलौज से इन्कार करते हुए बताया कि चोटें मंदिर के मेले में भगदड़ के दौरान लगी थीं। सरदार और नेकराम भी अभियोजन की कहानी का समर्थन नहीं कर सके, जबकि राजरानी ने भीड़ में धक्का लगने से चोट आने की बात कही। न्यायालय ने पाया कि गवाहों के बयानों में विरोधाभास है और अभियोजन आरोपों को युक्तियुक्त संदेह से परे साबित करने में विफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें