फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पुराने शहर में शुक्रवार को बंद रहेंगी दुकानें

Sat, 04 Jan 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। नगर क्षेत्र में वर्ष 2025 के लिए दुकानों की साप्ताहिक बंदी के दिनों का निर्धारण डीएम अभिषेक आनंद ने किया है। इसके तहत पुराने शहर की दुकानें शुक्रवार को और नए शहर की दुकानें रविवार को बंद रहेंगी। बिसवां, हरगांव और सदरपुर में मंगलवार को साप्ताहिक बंदी रहेंगी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि नगर पालिका परिषद का पुराना क्षेत्र (कोट, मुंशीगंज, कजियारा, मन्नी चौराहा, सिटी स्टेशन मार्केट) में शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। शेष शहर में रविवार को दुकानें बंद रहेंगी। बिसवां में मंगलवार को, महमूदाबाद में शुक्रवार को, लहरपुर में शनिवार को, खैराबाद में बुधवार को, मिश्रिख में शनिवार को, सिधौली में रविवार को, पैंतेपुर में मंगलवार को, तंबौर में सोमवार को, महोली में शनिवार को बंदी रहेगी।
हरगांव में मंगलवार को, रामकोट में गुरुवार को, जलालपुर में बुधवार को, मछरेहटा में शुक्रवार को, संदना में रविवार को, चांदपुर में बुधवार को, सरैंया में रविवार को, सदरपुर में मंगलवार को, कमलापुर में सोमवार को, अटरिया में शनिवार को, लालपुर में गुरुवार को, मानपुर में रविवार को, जहांगीराबाद में शुक्रवार को, रेउसा में शनिवार को और परसेंडी में रविवार को साप्ताहिक बंदी निश्चित की गई है। इसके अतिरिक्त इन सभी नगरों के नाइयों और केस प्रसाधनों की दुकानों के लिए मंगलवार साप्ताहिक बंदी का दिन तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें