फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: प्राथमिक विद्यालय ईरापुर में किचन गार्डन का लोकार्पण

Sat, 28 Dec 2024 08:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर(सीतापुर)। विद्यालय में किचन गार्डन की व्यवस्था से जहां एक ओर छात्रों को एमडीएम में ताजी हरी सब्जियां खाने को मिलती हैं। वहीं दूसरी ओर विद्यालय की खाली पड़ी जमीन पर हरियाली से स्कूल का परिवेश और वातावरण भी सुंदर हो जाता है। यह बात खंड शिक्षा अधिकारी ओंकार सिंह ने प्राथमिक विद्यालय ईरापुर में किचन गार्डन का लोकार्पण करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वह अपने विद्यालय को सुंदर और हरा भरा बनाने के लिए स्कूल की खाली पड़ी जमीन पर किचन गार्डन की स्थापना करें। ग्राम प्रधान रामनरेश वर्मा ने कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर है। सभी गांव वासी विद्यालय की सुरक्षा और इसे बेहतर बनाने में अपना योगदान करें। इस मौके पर संकुल शिक्षक अनवर अली, विशेष शिक्षक अनूप शुक्ला, राजीव कुमार, सरोज कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें