सीतापुर। कोतवाली देहात में सेल्समैन के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस ने संदिग्धों को चिह्नित किया है। ऐसे में जल्द ही पुलिस घटना का खुलासा कर सकती है। सीसीटीवी की मदद से पुलिस को इस मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं। सूत्र बताते हैं कि वारदात को अंजाम देने वाले लोग कोतवाली देहात से सटे थाने के रहने वाले हैं।
मंगलवार रात नकाबपोश बदमाशों ने भाजपा कार्यालय के सामने स्थित ओवरब्रिज पर टेडवा चिलौला निवासी साेनू जायसवाल के साथ लूट की थी। सोनू एक शराब की दुकान पर सेल्समैन हैं। वह करीब दो लाख रुपये लेकर अपने घर जा रहे थे। बदमाशों ने लाठी मारकर उन्हें रोका था। टीमों ने सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की पहचान की है।
सूत्र बताते हैं कि बदमाश कोतवाली देहात से सटे हुए थाने के रहने वाले हैं। उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। बताया यह भी जा रहा है कि कुछ संदिग्ध पुलिस की हिरासत में भी हैं। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। कुछ संदिग्ध प्रकाश में आए हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। (संवाद)