फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सरकारी तालाब से हटवाया अवैध कब्जा

Sun, 23 Nov 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां। विकास खंड पिसावां की ग्राम पंचायत महमदापुर प्रथम के मजरा रुकुनदीनपुर में शुक्रवार को राजस्व टीम ने सरकारी तालाब से अवैध कब्जा हटवाया। तालाब की गाटा संख्या एक मिलजुमला की लगभग 0.5 हेक्टेयर जमीन पर गांव के ही सोमबारी ने कब्जा कर रखा था। तालाब की जमीन पर गेहूं व सरसों की फसल की बोआई कर रखी थी।
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर राजस्व निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव, लेखपाल रवि गौतम व प्रधान राधेश्याम राठौर की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से खड़ी फसल को नष्ट कर तालाब की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। प्रधान राधेश्याम राठौर ने बताया कि तालाब, सिंचाई व पशुओं के लिए पीने के पानी का मुख्य स्रोत है। कई वर्षों से इस पर कब्जा होने से तालाब का जलस्तर गिर रहा था। इससे ग्रामीणों को राहत मिलेगी। राजस्व निरीक्षक ने चेतावनी दी कि सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें