फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध नर्सिंग होम सील, दो को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में अवैध नर्सिंग होम की शिकायत मिलने पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने मिश्रिख कस्बे में छापा मारा। वहां एक क्लीनिक अवैध तरीके से संचालित हो रहा था। इस पर इसे सीज कर दिया गया है। खामियां मिलने पर दो नर्सिंग होम को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र शाही, जिला प्रशासनिक अधिकारी विभु त्रिपाठी ने मिश्रिख कस्बे के नर्सिंग होम में छापा मारा। रिचा पॉली क्लीनिक, हरदोई रोड मिश्रिख अपंजीकृत मिले। इस नर्सिंग होम का स्वास्थ्य विभाग पास कोई रिकार्ड नहीं मिला। इस पर टीम ने उसे सील कर दिया। निरीक्षण में दौरान सीमा हॉस्पिटल पंजीकृत मिला।
पंजीकरण का नवीनीकरण 2020-21 नहीं कराया गया था। इस पर प्रभारी को नोटिस जारी किया है। रावत अस्पताल नेरी रोड मिश्रिख का निरीक्षण किया गया। यहां पर भी कमियां मिली। इस पर संचालक को नोटिस दिया गया है। तीन दिन के अंदर जवाब देने के निर्देश दिए गए है। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि नोटिस का जवाब आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें