नागरिक अधिकार मंच ने सोमवार को विकास भवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। धरने को संबोधित करते हुए राजेश सिद्धार्थ ने कहा जिले में मनरेगा मजदूरों को समय से भुगतान नहीं मिल रहा है। वही पेंशन योजनाओं में भी धांधली की जा रही है।
पात्र अधिकारियों के कार्यालय चक्कर काटने को मजबूर हो रहे है। हरिशंकर गुप्ता ने कहा मनरेगा मजदूरों को मांगने के बाद भी काम नहीं मिल रहा है। डॉ. बृजबिहारी ने चेतावनी दी कि अगर समस्याओं जल्द दूर नहीं हुई तो संगठन द्वारा 16 व 17 मार्च को ‘मजदूर किसान, घेरा डालो-डेरा डालो’ आंदोलन शुरू किया जाएगा।
एमआर शर्मा ने कहा समस्याओं के निस्तारण के लिए सीडीओ ने एक कमेटी गठित करने का सुझाव दिया है। इस कमेटी में मंच के प्रतिनिधि व अधिकारी शामिल होगे। इस मौके पर सुनील रावत, कमरुननिशां, विजय मिश्रा, सरवर अली सहित तमाम लोग मौजूद रहे।