फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : उपाध्यक्ष का वीडियो वायरल, अफसरों को नींबू की तरह निचोड़ कर दूंगा बर्बाद...

Tue, 03 Aug 2021 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर

सार

एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह कार्यक्रम में न आने वाले प्रधानों को धमकाने व कोताही बरतने वाले अफसरों को नींबू की तरह निचोड़ने की बात वीडियो में कहते सुने जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
ऑडियो वायरल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महमूदाबाद (सीतापुर) ब्लॉक परिसर में हुए सम्मान समारोह में पहुंचे उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष हीरा ठाकुर के विवादित बयान का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वे कार्यक्रम में न आने वाले प्रधानों को धमकाने व कोताही बरतने वाले अफसरों को नींबू की तरह निचोड़ने की बात वीडियो में कहते सुने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


दो दिन पहले महमूदाबाद ब्लॉक पर प्रधान सम्मान समारोह कार्यक्रम था। इसमें बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष हीरा ठाकुर आए थे। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें हीरा ठाकुर अधिकारियों को धमकाते हुए सुने जा रहे हैं।

वे कह रहे हैं कि जो प्रधान इस सम्मान समारोह में नहीं आए, उन्हें पूरे पांच साल इतनी मेहनत करनी पड़ेगी कि वह सोच भी नहीं सकते। जो प्रधान सम्मान समारोह में आए हैं, उनकी लिस्ट मैं देकर जाऊंगा। अधिकारी कान खोलकर सुन लें, अगर उनके काम में कोई कोताही हुई तो नींबू की तरह निचोड़कर उन्हें बर्बाद कर दूंगा। उन्होंने सम्मान समारोह में न आने वाले प्रधानों को भी धमकी भरे लहजे में कहा कि जो प्रधान इस कार्यक्रम में नहीं आए हैं, उनके खिलाफ जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें