फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डंपर से कुचलकर पति की मौत, पत्नी घायल

Mon, 09 Sep 2024 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां में साइकिल सवार दंपती को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई। वहीं पत्नी बुरी तरह से जख्मी हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सदरपुर के रूसहन गांव निवासी दयाराम (52) अपनी पत्नी पुष्पा के साथ बिसवां दवा लेने रविवार को गया था। लौटते समय महमूदाबाद मार्ग पर गंगा नगर गैस गोदाम के पास पीछे से आ रहे एक डंपर ने साइकिल सवार दंपती को टक्कर मार दी।
हादसे में दयाराम की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पत्नी पुष्पा गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को बिसवां सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सीओ बिसवां सतीश शुक्ल ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। दयाराम के एक पुत्र अर्जुन (27) व पुत्री क्षमता देवी (15) हैं। परिवार खेती पर निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें