फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अश्लील फोटो वायरल हाेने से आहत होकर युवती ने लगाई फांसी

Fri, 28 Mar 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। कस्बा निवासी एक युवती का शव बृहस्पतिवार को घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि एक युवक ने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे। इससे तंग आकर युवती ने यह कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

एक मोहल्ला निवासी एक युवती (20) साल का शव बृहस्पतिवार सुबह घर की छत में निकली सरिया में दुपट्टे से बने फंदे से लटका मिला। पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कस्बे का ही एक युवक डीजे बुकिंग का काम करता है।
बीते दिनों पुत्री की मुलाकात उस लड़के से किसी शादी समारोह में हुई थी। उसने पुत्री के साथ आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। इस कृत्य के बाद आरोपी युवक लगातार फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था।
विज्ञापन

आरोपी ने मृतका के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिए। यह जानकारी पीड़ित को उसके दामाद से मिली। आरोप है कि इसी से आहत होकर युवती ने यह कदम उठाया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें