फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: छात्र लापता, डूबने की आशंका

Fri, 28 Mar 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। भिठमनी निवासी छात्र बृहस्पतिवार को लापता हो गया। उसके डूबने की आशंका जताई जा रही है। गांव निवासी रामसहारे (9) अंगेठा स्थित निजी स्कूल में यूकेजी का छात्र है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर एक बजे वह घर से गया था। देर तक वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई तो उसकी तलाश की। इसी बीच ग्रामीणों को तीन बजे शारदा सहायक नहर के किनारे उसके कपड़े व चप्पल पड़े मिले।
रामसहारे के पिता ने बताया कि सुबह गांव के कुछ लोगों ने रामसहारे को मारा था। रामसहारे यह कहकर घर से निकला था कि अब वह लौटकर नहीं आएगा। थानाध्यक्ष नवनीत मिश्र ने बताया तलाश करवाई जा रही है। अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें