सेवता (सीतापुर)। रेउसा के सिकौहा गांव में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। चपेट में आकर करीब 10 घरों में गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। दमकल टीम व ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
गांव निवासी श्रीपाल के घर में दोपहर के समय अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटों की चपेट में आकर उनके पड़ोसी बृजलाल, हीरालाल, अनूप, कीढ़ी, मिश्री लाल, छोटलाल, अखिलेश, भोला व अमरदीप के घरों में रखा गृहस्थी का सामान भी जलने लगा।
स्थानीय लोगों ने दमकल को जानकारी देने के साथ ही संसाधनों से आग को बुझाना शुरू कर दिया, लेकिन तब तक घरों में रखे कपड़े, बर्तन सहित दो मवेशी भी बुरी तरह से जलकर मर गए। दमकल टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेखपाल नीरज ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का आकलन किया है।