फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूटे भवनों से वसूला जाएगा हाउस टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। नगर पालिका अब छूटे भवनों पर गृह व जल कर लगाएगी। ऐसे भवनों को खोजा जाएगा, जो टैक्स नहीं दे रहे हैं। इस कवायद से पालिका अपनी आय बढ़ाने की तैयारी कर रही है। शनिवार को पालिका सदन में सभी ने इस पर अपनी मुहर लगा दी है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जासमीर अंसारी ने की। बैठक में नगर मार्ग प्रकाश व्यवस्था के लिए सदस्यों ने एलइडी लाइटें लगवाने का प्रस्ताव रखा।
इस पर अध्यक्ष ने निकाय के प्रमुख मार्गों समेत सभी वार्डों में एलइडी लाइटें लगवाने के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए। बैठक में नगर सफाई व्यवस्था को सभी सदस्यों ने तीस और श्रमिकों को कार्य पर रखने का अध्यक्ष से अनुरोध किया।
विज्ञापन

इस पर अध्यक्ष जासमीर अंसारी ने अधिशासी अधिकारी को सफाई श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में सदस्यों ने कहा कि शासन स्तर पर कार्य योजना लंबित होने की वजह से नगर का विकास नहीं हो रहा है।
इसलिए शासन स्तर पर लंबित कार्य योजना को पैरवी कराकर स्वीकृत कराएं, जिससे विकास को गति मिल सके। बैठक में सभी सदस्यों ने नगर में पड़े खाली भवनों पर गृहकर व जलकर लगाकर टैक्स निर्धारित करने का अनुरोध किया। इस पर अध्यक्ष द्वारा अधिशासी अधिकारी को सभी छूटे भवनों पर टैक्स लगाने का निर्देश दिया।
हर वार्ड में रखे जाएंगे डस्टबिन
अध्यक्ष ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए 3390 डस्टबिन क्रय किए गए हैं। इनमें सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग रखा जाएगा। ये डस्टबिन हर वार्ड में भेजे जाएंगे। उन्होंने जनता से स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में नगर को प्रथम स्थान दिलाने में सहयोग मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें