मिश्रिख (सीतापुर)। शॉर्ट सर्किट से आंट गांव निवासी एक ग्रामीण के घर में आग लग गई। चपेट में आकर लाखों का सामान जल गया। घटना के समय गृहस्वामी एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
आंट निवासी मोहसिन बेग परिवार संग एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इस दौरान घर की तीसरी मंजिल पर कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आकर गृहस्थी का सामान जल गया।
दमकल टीम ने ग्रामीणों की मदद से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कमरे में रखा सामान बेड, सोफा, अलमारी व अनाज जल चुका था।