फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पर्श होटल मलबे में तब्दील

Mon, 02 May 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
मलबे में तब्दील होटल स्पर्श - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा विधायक रामपाल यादव के बेटे जीतेंद्र यादव व नमन अग्रवाल की साझेदारी में बने मल्टीप्लेक्स व होटल को ढहाने के लिए गुरुवार की शाम से शुरू हुई कार्रवाई सोमवार को पांचवे दिन भी जारी रही। लखनऊ से आए तकनीकी जानकारों व डिल मशीन के जरिए काम में तेजी भले ही आई, लेकिन माना जा रहा है कि स्पर्श मल्टीप्लेक्स व होटल पूरी तरह जमींदोज करने में अभी दो दिन और लग सकते हैं। भवन ढहाने में कई विभागों के इंजीनियर जुटे हैं।
विज्ञापन


शहर के पूर्वी छोर पर सपा विधायक रामपाल यादव के जिला पंचायत अध्यक्ष बेटे जीतेंद्र यादव व नमन अग्रवाल की साझेदारी में बने मल्टीप्लेक्स व होटल को ढहाने की कार्रवाई सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रही। प्रशासनिक बुल्डोजर 24 घंटे रुक-रुककर इस भवन को मलबे में तब्दील करने में जुटे रहे। स्पर्श होटल का दो तिहाई हिस्सा मलबा बन चुका है। लेकिन प्रशासन का अब पूरा फोकस मल्टीप्लेक्स को ढहाने में है।

सोमवार को समाचार लिखे जाने तक मल्टीप्लेक्स का दो तिहाई हिस्सा टूट चुका है। उसका महज एक हिस्सा ही बचा था। माना जा रहा है कि मल्टीप्लेक्स का शेष बचा हिस्सा भी देर रात तक जमीदोज हो जाएगा। वहीं कई बुल्डोजर टूट चुकी बिल्डिंग का मलबा हटाने में जुटे हैं। जिला प्रशासन की ओर से चल रही यह कार्रवाई को सिटी मजिस्ट्रेट रामसेवक द्विवेदी की देखरेख में आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन


बताते हैं कि मल्टीप्लेक्स को धराशायी करने के बाद शेष बचे होटल के हिस्से को ढहाया जाएगा। कार्रवाई के दौरान सीओ सिटी रामसनेही यादव व शहर कोतवाल विनय गौतम भी वहां भारी फोर्स के साथ मोर्चा संभाले रहे। भवन का निर्माण इतना मजबूत हैं कि इसको तोड़ने में अब तक करीब 14 मशीनें तकनीकी खराबी के कारण जवाब दे चुकी हैं।  

सिटी मजिस्ट्रेट रामसेवक द्विवेदी ने बताया कि स्पर्श मल्टीप्लेक्स व होटल के भवन को तोड़ने के बाद निकलने वाला मलबा नीलाम किया जाएगा। लोहालाट बने स्पर्श मल्टीप्लेक्स व होटल को तोड़ने में जिम्मेदारों को पसीने छूट रहे हैं। बताते हैं कि भवन के ढांचे में होले के खंभे, गाटर व सरियों का जाल उसे तोड़ने में आड़े आ रहा है। इसकी वजह से ही लखनऊ से ड्रिल मशीन मंगाई गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें