फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बिना पंजीकरण के मिले अस्पताल, कराया बंद

Sat, 13 Dec 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। सीएचसी अधीक्षक की टीम ने इलाके में बिना पंजीयन के संचालित अवैध अस्पतालों के खिलाफ सख्ती तेज कर दी है। इसके चलते ही टीम द्वारा किए गए निरीक्षण में बिना पंजीयन के अवैध तरीके से संचालित मिले छह अस्पतालों पर ताला लगाकर, इन्हें बंद करवाने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद वाजपेयी, डॉ. गोविंद गुप्ता और डॉ. अरविंद की टीम ने सबसे पहले बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित वैलनेस हॉस्पिटल पर छापा मारा। यहां पर एक गर्भवती भर्ती मिली। मांगने पर अस्पताल संचालक पंजीयन संबंधी कोई भी प्रपत्र उपलब्ध नहीं करा पाया। टीम के सदस्यों ने भर्ती गर्भवती सहित दो अन्य मरीजों को सीएचसी शिफ्ट कराने के साथ अस्पताल का संचालन बंद करवाते हुए ताला जड़ दिया। इसके बाद जांच टीम हरगांव मार्ग स्थित वरदान हॉस्पिटल पहुंची। अस्पताल में कोई भी योग्यताधारी चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। इस अस्पताल का रजिस्ट्रेशन भी नहीं था। टीम ने इसे बंद कराकर संचालन के लिए जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
इसके साथ ही जांच टीम ने जनता हॉस्पिटल, श्री खाटू श्याम हॉस्पिटल, गैलेक्सी हॉस्पिटल मजाशाह चौराहा स्थित नहर कॉलोनी गेट के सामने स्थित एसएन हॉस्पिटल पहुंच कर जांच पड़ताल की। इन चारों अस्पताल का संचालन भी बिना पंजीयन व योग्य चिकित्सक के होता मिलने पर बंद करवाने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि सभी अस्पताल संचालकों को पंजीयन प्रपत्र के साथ संचालन से जुड़े अन्य मानक पूरे करने का निर्देश दिया गया है। तब तक इन सभी छह अस्पतालों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। चेतावनी दी कि निर्देश का अनुपालन न करने पर सीधे पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें