फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: धुंध में ट्रैक्टर से टकराई स्कूल बस, चार घायल

Sat, 13 Dec 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मछरेहटा के बीहट बीरम और आदिलपुर के बीच शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे एक निजी स्कूल की बस कोहरे के कारण एक ट्रैक्टर से जा टकराई। इस हादसे में बस चालक सहित चार लोग घायल हुए। सभी को मछरेहटा सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे के कारण मछरेहटा इलाके में घंटे भर से अधिक समय तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


आर जे जे एजुकेनशन प्वाइंट स्कूल की बस सुबह 9:25 बजे बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इस दौरान घने कोहरे के कारण मछरेहटा से खैराबाद मार्ग पर खैराबाद की तरफ से आ रहे एक ट्रैक्टर से बस की भिड़ंत हो गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी चपेट में आकर बस चालक बीरमपुर गांव निवासी अनुज कुमार (40), राठौरपुर गांव निवासी शिक्षक प्रीति मिश्रा (26) और अभय मिश्रा (25) के साथ मछरेहटा कस्बा निवासी छात्रा शगुन रस्तोगी (9) घायल हो गए। इनमें शगुन को हल्की चोट आई, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
गनीमत रही कि बस में सवार बाकी बच्चे हादसे में बच गए। घायलों में शामिल शिक्षक प्रीति मिश्रा, अभय मिश्रा और चालक अनुज का इलाज सीएचसी में चल रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ कमलेश कुमार ने बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


घंटे भर बाधित रहा आवागमन
हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। इसके बाद खैराबाद मछरेहटा मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित होने से जाम लग गया। यातायात को सामान्य बनाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करना पड़ी। हादसे में क्षतिग्रस्त बस व ट्रैक्टर को क्रेन की मदद से हटवाने के बाद आवागमन सामान्य हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें