फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान पाकर गदगद हुए मेधावी

Tue, 14 Jun 2016 11:13 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 मुख्यमंत्री से सम्मान मिलना किसी सपने से कम नहीं था। इसकी कभी कल्पना तक नहीं की थी। बस एक ही झटके में अमर उजाला ने सपने को साकार कर दिया। यह सम्मान भविष्य की नई ऊंचाईयों को प्राप्त करने में काफी मददगार साबित होगा। सम्मान के साथ लखनऊ के ऐतिहासिक स्थलों का भी भ्रमण करने का मौका मिला।
विज्ञापन


दो दिनी लखनऊ प्रवास के दौरान काफी मौज मस्ती की। प्रदेश के तमाम मेधावियों से एक साथ मिलने का मौका मिला। उनके भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श किया। एक मंच पर विद्वानों के विचार सुनकर काफी कुछ सीखने को मौका मिला। यह उन मेधावियाें का मानना है जिनका मंगलवार को अमर उजाला की तरफ से लखनऊ में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सम्मानित किया।

इस बार 10वीं की परीक्षा में यूनाइटेड अवध इंटर कॉलेज महमूदाबाद की छात्रा शिवांगी सोनी ने 581 अंकों के साथ जिले में टॉप किया है। जबकि इंटर में संयुक्त रूप से 481 अंक हासिल कर यूनाइटेड अवध इंटर कॉलेज महमूदाबाद के चंद्रकांत वर्मा व संजू प्रजापति इंटर कॉलेज सेमरी चौराहा की प्रीती शर्मा ने जिला टॉप कर मान बढ़ाया है।
विज्ञापन


इन मेधावियों को अमर उजाला ने सम्मानित करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए समारोह में सम्मानित किया गया है। सम्मान के रूप में विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल दिए गए हैं। मेधावियों को साइकिल भी दी जाएगी। इसका वितरण जिला स्तर पर होगा। इसके लिए विद्यार्थियों को टोकन दे दिए गए हैं।

भरपूर मिला सम्मान
रहने से लेकर खाने पीने तक की व्यवस्था बहुत ही अच्छी थी। किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई। सम्मान के साथ मौज मस्ती करने का भी भरपूर मौका मिला। इसके लिए अमर उजाला परिवार को धन्यवाद देती हूं।
शिवांगी सोनी

उम्मीद से बढ़कर मिला इनाम
उम्मीद से बढ़कर इच्छाओं की पूर्ति हुई। मंच पर बुलाकर सीएम के हाथों से सम्मान मिला। यह क्षण मेरी जिंदगी का बहुत ही भावुक था। यह भविष्य में काफी कुछ कर गुजरने में काफी मददगार साबित होगा।
प्रीती शर्मा

तहेदिल से शुक्रिया  
मेडल व प्रशस्ति पत्र के साथ साइकिल भी मिलेगी। यह सम्मान अब तक मिले सम्मानों में सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। यहां तक पहुंचने के लिए जिन लोगो ने मदद की। उनका तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं।
विज्ञापन

चंद्रकांत वर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें