रामकोट (सीतापुर)। हाईवे पर सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर स्कूटी सवार होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात के श्यामनाथ निवासी राजीव दीक्षित (45) महोली कोतवाली में होमगार्ड के पद पर तैनात थे। वह सोमवार को महोली के चमखर गांव स्थित सती जय देवी मंदिर से रामचरित मानस पाठ सुनकर वापस आ रहे थे। रास्ते में खगेशियामऊ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पीछे कार से चल रहे परिजनों ने स्थानीयों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। चालक वाहन लेकर भाग गया।