फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: उधार के पैसे मांगने गई महिला का शव फंदे से लटका मिला

Wed, 14 May 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कोतवाली देहात क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक महिला का शव ऊंचा टीला मोहल्ले के एक नवनिर्मित मकान में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के नहर कॉलोनी निवासी सरिता पांडेय (42) अपने बेटों रुद्र व शौर्य के साथ रहती थीं। उनके पति दिल्ली में काम करते हैं। सरिता की मां सुशीला देवी ने बताया कि सरिता कॉस्मेटिक की दुकान चलाती थीं।
उन्होंने कॉलोनी निवासी एक महिला व उनके पुत्र को जरूरत पर पांच लाख रुपये उधार दिलवाए थे। अब वह महिला पैसे वापस नहीं कर रही थी। इस वजह से सरिता परेशान थीं। सुशीला देवी ने बताया कि सोमवार दोपहर तीन बजे सरिता स्कूटी से नहर कॉलोनी स्थित घर से निकली थी लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन

इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। मंगलवार सुबह शव मिलने की सूचना मिली। बताया कि पैसे वापस न करने की वजह से उनकी बेटी सरिता मानसिक तनाव में थीं। प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें