कमलापुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में रविवार को दो बाइकों की टक्कर से होमगार्ड की मौत हो गई। पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
कमलापुर इलाके के दिबियापुर निवासी रामनरेश मिश्रा (45) होमगार्ड थे। रविवार को पत्नी प्रतिभा मिश्रा (43) के साथ लखनऊ की तरफ जा रहे थे, इस बीच कमलापुर चौराहे पर पहुंचने के बाद सड़क पार करते समय लखनऊ की ओर से तेज रफ्तार बाइक से सीधी टक्कर हो गई।
हादसे में बाइक सवार होमगार्ड, उनकी पत्नी और दूसरी बाइक पर सवार अर्जुनपुर निवासी चमन, शिवपूजन घायल हो गए। घायलों को कसमंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से रामनरेश की हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
अस्पताल लाते समय रास्ते में होमगार्ड की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है।