फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। पुलिस ने लखीमपुर खीरी के एक हिस्ट्रीशीटर को चोरी की बाइक व तमंचे के साथ दबोचा है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। हरगांव एसओ ओपी तिवारी ने बताया कि शनिवार रात चेकिंग के दौरान लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी जलील उर्फ लाखा बंजारा को रोका गया।
विज्ञापन

जांच के दौरान पता चला कि जिस बाइक से वह जा रहा है, वह चोरी की है। पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि उसके पास से बरामद बाइक को उसने एक दिन पूर्व ही लखीमपुर के खीरी कस्बे की ईदगाह से चोरी की थी। उसके खिलाफ कई मामले पहले से ही दर्ज हैं। एसओ का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें