सीतापुर। थानागांव इलाके में बीते 24 फरवरी को एक युवती को विशेष समुदाय द्वारा अगवा करने के मामले में हिंदूवादी संगठन ने थाने का घेराव कर हंगामा किया। पुलिस पर घटना में कार्रवाई न करने का आरोप था। हालांकि, पुलिस मामले में जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र की एक युवती 24 फरवरी को संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। मामले में परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी थी। गांव के एक विशेष समुदाय के युवक पर अगवा करने का आरोप था। पीड़ित भाई के मुताबिक, पुलिस ने न तो युवती की तलाश की और न ही दोषियों को जेल भेजने की कार्रवाई की।
सोमवार को हिंदूवादी संगठनों ने थानगांव थाने का घेराव कर हंगामा किया। मौके पर मौजूद एसओ ने लोगों को समझाकर शांत कराया। एसओ संतोष कुमार ने आश्वासन दिया कि जल्द ही दोषियों को जेल भेजा जाएगा और लड़की को तलाश जाएगा।