फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू समाज को कुप्रथाओं से कराना है मुक्त : गजेंद्र

Sun, 23 Mar 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
बैठक में मौजूद लोग।
विज्ञापन
सीतापुर। आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद, अवध प्रांत की दो दिवसीय बैठक का आगाज हुआ। क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र ने श्रीराम जानकी दरबार का पूजन व दीप प्रज्वलन किया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को छुआछूत जैसी कुप्रथाओं से मुक्त करना है।
विज्ञापन

सामाजिक समरसता बढ़ाने के लिए कई अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने हिंदू परिवार व्यवस्था को मजबूत करने और पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया। बैठक में अवध प्रांत के 25 जिलों से विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी व बजरंग दल के पदाधिकारी शामिल हुए। इसमें रविवार को संगठन विस्तार और हिंदू समाज से जुड़े विशेष मुद्दों पर चर्चा होगी।
रविवार शाम तक बैठक चलेगी। इस दौरान प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप, प्रांत अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल, प्रांत मंत्री देवेंद्र मिश्र, नैमिषारण्य धाम के महामंडलेश्वर विद्यानंद सरस्वती, साध्वी मुमुक्षा दीदी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें