फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सांसद पर दुष्कर्म आरोप केस की हुई सुनवाई, पीड़िता के वकील ने की ये मांग; अब 23 जनवरी को सुनवाई

Wed, 22 Jan 2025 03:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

कांग्रेस सांसद पर दुष्कर्म आरोप केस की सुनवाई हुई। अब कुछ देर में फैसला आएगा। पीड़िता के वकील ने अदालत से दो दिन का समय मांगा। कोर्ट ने एक दिन का समय देते हुए अगले दिन सुनवाई की बात कही।  
विज्ञापन
कोर्ट का आदेश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में सांसद राकेश राठौर केस में बुधवार को सुबह 11 बजे से सुनवाई शुरू हुई। पीड़िता की ओर से बार एसोसिएशन अध्यक्ष विजय अवस्थी ने पक्ष रखा। उन्होंने न्यायालय से दो दिन का समय मांगा। इस पर कोर्ट ने 2 बजे निर्णय देने को कहा। 

विज्ञापन


वहीं, सांसद की ओर से अधिवक्ता अरविंद मसलदान ने पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि जितना मौका लेना हो लें, लेकिन जमानत दी जाए। एसोजी एवं स्थानीय पुलिस टीमें सांसद की गिरफ्तारी के लिए आवास से लेकर अलग-अलग जगह दबिश दे रही हैं।

बाहर फैसले का इंतजार करते रहे समर्थक

इस पर अपर जिला जज एफटीसी न्यू/ एमपी एमएलए दिनेश नागर ने दोनों पक्षों को सुनकर दोपहर 2 बजे तक निर्णय सुनाने की बात कही। इस दौरान कोर्ट रूम के अंदर अधिवक्ताओं का हुजूम मौजूद रहा। बाहर भी लोग फैसला आने का इंतजार करते रहे। उधर, सांसद के आवास पर उनके भाई अनुपम राठौर कुर्सी डालकर समर्थकों के साथ बैठे दिखे।

अब 23 जनवरी को होगी सुनवाई

दोपहर 2 बजे दोबारा कोर्ट बैठने के बाद अपर जिला जज एफटीसी न्यू/ एमपी एमएलए दिनेश नागर ने दोनों पक्षों को बृहस्पतिवार को फिर से बहस करने की बात कही। अब मामले में कल सुनवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें