जनता की समस्याओं को अधिकारी गंभीरता से लेकर निस्तारित कराएं। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी समन्वय बनाकर कार्य करेें। जिससे जनसामान्य को अपने शिकायतों को लेकर बार-बार भाग दौड़ न करनी पड़े।
डीएम सूर्यपाल गंगवार ने सदर तहसील दिवस में जनता की शिकायतें सुनने के दौरान उपस्थित अफसरो से यह बात कही। मंगलवार को सातों तहसीलों में आयोजित तहसील दिवस में 664 शिकायती प्रार्थना पत्र आए, जिनमें से 73 का निस्तारण कराया गया।
सदर तहसील दिवस में डीएम ने सुनवाई से पूर्व अफसरों को अपने कार्यालयों की सफाई व फाइलों के रख-रखाव को लेकर निर्देश दिए। यहां सदर तहसील में 193 शिकायतों में तीन का निस्तारण कराया गया।
मिश्रिख में आयोजित तहसील दिवस में एडीएम सर्वेश कुमार ने शिकायतें सुनीं, यहां 109 शिकायतें आयी, जिनमें से नौ का निस्तारण किया गया। जबकि सिधौली में 139 में से 22, बिसवां में 68 में से 16, महमूदाबाद में 61 में से नौ, लहरपुर में 41 में से 11, महोली में 53 में से तीन का निस्तारण किया गया।