फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरगांव : डीसीओ ने सट्टा सर्वे प्रदर्शन का लिया जायजा

Thu, 23 Jul 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव। जिला गन्ना अधिकारी रत्नेश्वर त्रिपाठी ने बुधवार को हरगांव चीनी मिल परिक्षेत्र के ग्राम बड़ेलिया में आयोजित 63 कॉलम सट्टा सर्वे प्रदर्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों के अभिलेखों का परीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को त्रुटिरहित सर्वे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि अब तक 38 किसान सट्टा सर्वे में दर्ज रकबा, मोबाइल नंबर व अन्य विवरण का सत्यापन करा चुके हैं।
जिला गन्ना अधिकारी ने कहा कि 20 जुलाई से 30 अगस्त तक चलने वाले सट्टा सर्वे प्रदर्शन के दौरान किसान अपने अभिलेखों का स्वयं मिलान अवश्य कर लें। उन्होंने विशेष रूप से रकबा, मोबाइल नंबर, बैंक खाता, आधार संख्या, नए सदस्य का विवरण की सलाह दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें