फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: संदना और रामगढ़ फीडरों में ब्रेकडाउन, 50 गांवों की आपूर्ति बाधित

Thu, 23 Jul 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संदना। क्षेत्र के संदना व रामगढ़ फीडरों का बृहस्पतिवार को ब्रेकडाउन हो गया। इस वजह से संदना क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। इन फीडरों से जुड़े लगभग 50 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


संदना फीडर पर दोपहर लगभग दो बजे फॉल्ट आ गया। इस वजह से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद हो गई। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य शुरू किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शाम पांच बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इस फीडर के तहत आने वाले करीब 20 गांवों में बिजली न होने से लोगों को काफी परेशानी हुई। वहीं, रामगढ़ फीडर पर भी दोपहर करीब एक बजे ब्रेकडाउन की सूचना मिली। इस कारण यहां भी बिजली सप्लाई रोक दी गई। तीन घंटे बाद विभाग ने आपूर्ति को सामान्य किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें