फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शार्ट सर्किट से हार्डवेयर दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sun, 03 Nov 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
दुकान में लगी आग।
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। वेल्डिंग के दौरान शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण बृहस्पतिवार को कस्बे की एक चार मंजिला पेंट्स व हार्डवेयर की दुकान में आग लग गई। दुकान चार मंजिला इमारत में थी। आग की चपेट में आकर पूरी इमारत का सामान जलकर राख हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद सात घंटों में आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने के चक्कर में एक दमकलकर्मी भी जख्मी हो गया।
विज्ञापन

कस्बे में महमूदाबाद चौराहे के निकट जायसवाल क्लीनिक के सामने मोहल्ला प्रेमनगर उत्तरी निवासी शिवशंकर कौशल की हनुमत पेंट्स व हार्डवेयर के नाम से चार मंजिला दुकान है। इसकी पहली मंजिल पर हार्डवेयर के सामान की बिक्री के साथ ही बेसमेंट व अन्य मंजिलों में गोदाम बना हुआ है। बेसमेंट मेें वेल्डिंग का काम चल रहा था। काम के दौरान अचानक शार्ट सर्किट होने लगा। इसके चलते चारों मंजिल में फैले तार एकाएक सुलग उठे और सभी मंजिलों पर एक साथ आग भड़क उठी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग भड़क उठी।
सूचना पर दमकल, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पेंट व लकड़ी व अन्य सामान के कारण स्थानीय दमकल भी आग पर काबू नहीं पा सकी। इसके बाद जिला मुख्यालय, मिश्रित, बिसवां, बक्शी का तालाब आदि से दमकल वाहनों को बुलाया गया। आग बुझाने की कवायद में इमारत का छज्जा अचानक टूट कर गिर जाने से इसकी चपेट में आकर सिधौली के दमकल कर्मी राजमोहन घायल हो गए। टीम ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


आग से लाखों के सामान का नुकसान
फायर ब्रिगेड सिधौली के सहायक प्रभारी रामलखन वर्मा ने बताया कि सात घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान हाइवे पर जाम लगने लगा। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने टीम के साथ यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें