फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हरदोई के इनामी बदमाश ने की थीं चोरियां, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को हरदोई निवासी 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बीते दिनों क्षेत्र में पांच चोरियां कर दहशत फैलाई थी। चोरियों पर प्रभावी अंकुश न लगा पाने के कारण एसपी ने इंस्पेक्टर शैलेंद्र श्रीवास्तव को निलंबित भी कर दिया था। इसके बाद नए थानाध्यक्ष के रूप में श्यामू कनौजिया को तैनात किया था। मंगलवार को आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी श्यामू कनौजियाा ने बताया कि आरोपी बीबीपुर गांव निवासी विनय को मंगलवार को पारा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से दस हजार नकदी, जेवर, तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 27 व 28 मई को कमोलिया में सड़क किनारे दो घरों और काजीकमालपुर की तरफ से आने पर पहले वाले घर से चोरी की थी। साथ ही 30 मई को फर्रकपुर और 31 मई व 1 जून की रात ढोलई कलां गांव में भी चोरियां की थीं। पुलिस ने उसे जेल भेजा है।

सीतापुर में 4, हरदोई में दर्ज हैं 6 केस
एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि विनय बेहद शातिर अपराधी है। विनय पर सीतापुर में गैंगस्टर एक्ट संग चार व हरदोई में कुल छह केस दर्ज हैं। हरदोई पुलिस ने विनय पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें