फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: समूहों को ऑनलाइन मार्केटिंग के लिए बनाया जाएगा दक्ष

Sat, 06 Sep 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में 49 स्वयं सहायता महिला समूहों को ऑनलाइन मार्केटिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 4,678 समूहों को सामुदायिक निवेश निधि (सीआईएफ) दी जाएगी। इसके तहत प्रत्येक समूह को एक लाख रुपये मिलेंगे। साथ ही विभिन्न ट्रेडों में 1276 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस वित्तीय सहायता व प्रशिक्षण से वह रोजगार कर सकेंगी।
विज्ञापन


राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से ग्राम पंचायतों में महिला स्वयं सहायता समूह गठित किए गए हैं। समूह की महिलाओं की आजीविका में सुधार करने के साथ उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

समूहों के पास धन का अभाव रहता है। इससे उन्हें कारोबार शुरू करने में कठिनाई होती है। इस समस्या के समाधान के लिए 5,770 समूहों की बैंकों से कैश क्रेडिट लिमिट बनवाई जाएगी।
विज्ञापन


महिलाओं को हुनरमंद बनाया जाएगा, जिससे वह स्वयं रोजगार कर सकें। इसके लिए सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटीशियन आदि ट्रेडों में 1,276 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
ऑनलाइन मार्केटिंग के लिए 49 समूहों को दक्ष किया जाएगा। इससे तकरीबन 540 महिलाएं लाभान्वित होंगी। जिला मिशन प्रबंधक अमरजीत सिंह ने बताया कि लक्ष्य के अनुरूप कार्य किया जाएगा, जिससे संबंधित महिलाओं की स्थिति बेहतर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें