फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लहरपुर में कुत्तों ने 12 लोगों को काटा

Sat, 06 Sep 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
घायलों का इलाज करते चिकित्सक।
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कुत्तों के हमले में नगर के 12 लोग घायल हो गए। इन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। छावनी निवासी साबरीन बानो पर सड़क से गुजर रहे कुत्ते ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर पड़ोसी सीमा बचाने लगीं तो कुत्ते ने उन्हें भी नोच डाला। कुत्ते ने मोहल्ले के रहील को भी काट लिया। कुत्ते के हमले में उत्कर्ष भी घायल हो गया। मोहल्ला लोखरियापुर निवासी रियाज, अब्दुल रहमान, मोहम्मद अनीस को भी कुत्ते ने अपना शिकार बनाया।
अलबटनपुर निवासी श्रीकेशन एक निजी अस्पताल में दवा लेने गए थे। कुत्ते ने उन्हें काट लिया। नगर के चिक्की टोला निवासी सात वर्षीय शोएब व मोहल्ला मीरा टोला निवासी सात वर्षीय निहारिका को भी कुत्ते ने काट लिया।
विज्ञापन


दुकान जा रहे काजी टोला निवासी उत्कर्ष व सुलतानापुर शाहपुर निवासी फैजान को भी कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। अचानक कुत्तों के हमलावर होने से नगर में दहशत है।
विज्ञापन

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अनूप राय ने बताया कि पालिका के पास कुत्तों को पकड़ने के कोई भी संसाधन नहीं हैं। कर्मचारियों को भेजकर दिखवाता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें