सीतापुर में शादी करने जा रहे दूल्हे की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि, छोटे भाई समेत तीन लोग घायल हो गए। आरोपी चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यूपी के सीतापुर में शादी करने जा रहे दूल्हे की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि छोटे भाई समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है। दूल्हे की गाड़ी को तेज रफ्तार वाहन चालक टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। धुंध के चलते हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
हादसा इमलिया सुल्तानपुर के फरखपुर धन्नाग मार्ग पर विशुनपुर के निकट हुआ। टीकर बहादुरपुर निवासी अंकित कुमार (19) की शादी परसेंडी में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होनी था। वह गांव के ही अंकित सिंह (35) का ऑटो बुक करके विवाह स्थल के लिए जा रहे थे। उनके साथ पिता शिवकुमार (45), माता शिवपति (42) और छोटा भाई अवनीश (16), रमाकांत (59) उनकी पत्नी रामदेवी (46) भी थे।
कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पहले विशुनपुर के निकट हादसा हो गया। सभी घायलों को सीएचसी इमलिया लाया गया। वहां अंकित को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही अंकित ने दम तोड़ दिया। अवनीश, रमाकांत और रामदेवी का इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर श्यामू कनौजिया ने बताया कि घायलों का उपचार जारी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।