फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मदरसे में गरजा बुलडोजर, अवैध निर्माण किए गए धराशायी; जमीन कराई गई कब्जामुक्त

Thu, 11 Dec 2025 02:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में मदरसे में बुलडोजर गरजा। प्रशासन ने अभियान चलाकर अवैध निर्माण धराशायी करा दिए। जमीन को कब्जामुक्त कराया गया है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
मदरसे में गरजा बुलडोजर, अवैध निर्माण किए गए धराशायी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में लहरपुर क्षेत्र में नवीन परती भूमि पर अवैध कब्जा करके कराए गए पक्के व अस्थायी निर्माण पर बुधवार को बुलडोजर चला। प्रशासन ने अभियान चलाकर मदरसे और अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया।

विज्ञापन


तहसीलदार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के घेरे में इलाके के अलग-अलग गांवों में मदरसा समेत अन्य पक्के अवैध निर्माण आए। तहसील क्षेत्र के नेवादा गनेशपुर में गाटा संख्या 982 रकबा 0.028 हेक्टेयर के आंशिक भाग पर व गाटा संख्या 983/0.101 हेक्टेयर नवीन परती भूमि पर अवैध रूप से पक्के भवन में मदरसा संचालित किया जा रहा था।

मदरसे का प्रबंधक रईस पुत्र मोहम्मद हुसैन व उसका सहयोगी सत्तार पुत्र मेंहदी हसन था। तहसील प्रशासन की टीम ने अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन


वहीं, शेरपुर सरावां में गाटा संख्या 1030/0.174 हेक्टेयर नवीन परती के आंशिक भाग पर अबरार पुत्र नजर मोहम्मद निवासी पंडित पुरवा ने भी पक्का निर्माण करा रखा था। न्यायालय के आदेश पर यह अवैध निर्माण भी ढहा दिया गया। 
विज्ञापन


तहसीलदार मनीष त्रिपाठी ने बताया कि नोटिस के बाद भी अवैध कब्जा न हटाए जाने पर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें